पीएम मोदी ने भारत की संस्कृति को दुनिया में पहचान दिलाई: राव इंद्रजीत

रणघोष अपडेट. गुरुग्राम. पिंजौर                                                                                                     

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात  कार्यक्रम के जरिए देश के कोने -कोने में काम कर रहे समाज सुधारकों व राष्ट्र उन्नति में भागीदार व्यक्ति को पहचान देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने भारत के नायकों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का काम भी किया , प्रधानमंत्री  के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से विश्व भारत की संस्कृति व राष्ट्र नायकों की कहानियां और त्योहारों से अवगत हो रहा है ।  यह विचार केंद्रीय मंत्री  राव इंद्रजीत सिंह ने  डीलक्स बैंकट हॉल में मन की बात के 100 वें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम  ने प्रधानमंत्री मोदी की आवाज बनकर देश के लोगों तक उनके विचार पहुंचाने का कार्य किया है।  जिसके जरिए उनकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। राव ने कहा कि मन की बात में हरियाणा से जुड़े समाज सुधारकों व विशेष उपलब्धियों को प्राप्त करने वाली हस्तियों की चर्चा  प्रधानमंत्री समय-समय पर करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से करोड़ों लोगों का जुड़ना इस बात का सबूत है कि यह कार्यक्रम देश की जनता के मन में  बस चुका है। कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की 2024 में लोकसभा के चुनाव है। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी केंद्र सरकार के एक कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल में जनता ने पहले के बहुमत से अधिक सीटें देकर सरकार बनाने का कार्य किया हो।  यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है की जनता वोट देकर उनकी नीतियों पर मोहर लगा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चुनाव भी इसके तुरंत बाद है और इस बार विधानसभा चुनाव में भी लक्ष्य को हासिल करना होगा। इस अवसर पर नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लांबामंडल अध्यक्ष नवाताराम , ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष सुनील धीमाननगर पार्षद सौरव गुप्ता भूषण ठाकुर , पवन कुमार  आदि उपस्थित थे।