पीके ने ठुकराया कांग्रेस का ऑफर: कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर

लगातार चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद अब 2024 की तैयारियां जारी है। इसके लिए पार्टी में कई तरह के बदलावों के सुझाव दिए गए और इसमें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही थी। लेकिन अब कांग्रेस की तरफ से एक बयान सामने आया है कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की कमेटी में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी देते हुए ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। लेकिन, उन्होंने मना कर दिया। हम पार्टी को दिए गए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं।

कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव में क्या नीति रहेगी, इसका फैसला एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप ही करेगा। 10 जनपथ में हुई बैठक में कांग्रेस ने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया गया, जिसके तहत कांग्रेस ने 6 नई कमेटियां बनाई गईं।

इन सभी 6 कमेटियों के अलग-अलग संयोजक के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह वारिंग काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *