पुलवामा हमले की याद में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तिरंगा यात्रा 14 को बाछौद से शुरू हो कर अटेली झंडा चौक तक निकाली जाएगाी

पुलवामा हमले में शहीदों की याद में 14 फरवरी को एक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जानकारी देते हुए युवा समाज सेवी भाई पवन य़ादव बाछौदिया ने बताया कि मिर्जापुर-बाछौद से  तिरंगा यात्रा शुरू हो कर अटेली मंडी झंडा चौक पर समाप्त होगी। इसमें बड़ी संख्या में युवा व पूर्व सैनिक शामिल होंगे। शहीदों के सम्मान व उनको श्रद्धाजलि अर्पित करने  के लिए यह यात्रा निकाली जा रही हैं।