पूर्व सीएम पं. भगवत दयाल शर्मा की पुण्य तिथि पर सभा का आयोजन

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पं. भगवत दयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर पंडित भगवत दयाल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में  नगर परिषद की  चेयरपर्सन पूनम यादव मुख्य अतिथि रहीं । अतिथि व संगठन के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर पूर्व मुख्यमंत्री पं. भगवत दयालय शर्मा को श्रद्धांजलि दी।मुख्यातिथि पूनम यादव  ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को गठित करने में पंडित भगवत दयाल शर्मा का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने मजदूरों व गरीबों के हक के लिए कार्य किया, जिसके चलते उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।  इस मौके पर ,राष्ट्रपति अवार्डी पं. छाजूराम शर्मा, , बलजीत यादव, नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता,  आदि ने भी अपने विचार रखे। राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के महासचिव सतीश जोशी ने  कहा कि  राष्ट्र  आज  पंडित जी की पुण्यतिथि  पर  उन्हें  याद कर रहा है l राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा एडवोकेट ने कहा पंडित जी ने कभी  भी  छल कपट की राजनीति नहीं की अपने  मूल्यों से  कभी  समझौते  नहीं किया lराष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के उपाध्यक्ष रामदत्त भारद्वाज,कोषाध्यक्ष एस सी शर्मा,महामंत्री सुभाष चंद शर्मा, कार्यकारी सदस्य मनोज शर्मा, विकास भारद्वाज , जिला ब्राह्मण सभा के उपप्रधान  दीपक मुदगिल, जगदीश शर्मा ,बसन्त कुमार शर्मा सोमदत्त शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *