प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने पर पूर्व मंत्री जसवंत सिंह का स्वागत किया

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

पूर्व मंत्री जसवंत सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर शुक्रवार जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हुकम चन्द यादव ने गुलदस्ता देकर व  माला पहनाकर उनका स्वागत किया ।  जिला अध्यक्ष ने कहा की जसवंत सिंह की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्ति से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।  इस नियुक्ति पर जसवंत सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़,केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा जिला अध्यक्ष हुकम चन्द यादव तथा सभी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों का धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसे पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर  जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी बिजेंद्र यादव, जिला आईटी प्रमुख नवीन कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयवीर योगी, बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी, धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, विजय प्रधान, जिला विस्तारक उमेद सिंह,  किसान मोर्चा उपाध्यक्ष डॉक्टर केशव मुदगिल, पवन भारद्वाज ने माला पहना के तथा गुलदस्ता दे कर पूर्व मंत्री जसवंत सिंह  का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *