प्रशिक्षण शिविर में किया कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास

हमारा विचार ही बनेगा विश्व का मूल विचार


 भाजपा के राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों के निमित बौंद मंडल गांव सांजरवास स्थित धर्मशाला परिसर में कैंप को आयोजित किया गया। इसमें बौंद मंडल के सभी पुराने व नए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान शिरकत कर रहे जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार का स्वागत किया गया। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। सभी सदस्यों का आपसी परिचय करवाया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण प्रभारी डां दिनेश घिलौड तथा जिला प्रशिक्षण प्रमुख डां संजीव मडिया द्वारा सभी को भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। आयोजन को अनेक सत्रांे में बाँटा गया, इसके तहत प्रशिक्षण वर्ग की उपयोगिता एवं परिचय में डां संजीव मडिया, विचार परिवार में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, किसान बिल पर पूर्व जिला सचिव अधिवक्ता सुनील श्योराण, सोशल मीडिया व उसकी उपयोगिता पर संदीप देशवाल, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना परमार, कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना पर दिनेश घिलौड व डां संजीव मडिया ने विचार रखे। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत मिसरी, राजेश यादव, संजय बंसल, सोनू जांगडा कुलजीत श्योराण, बलविंद्र जोगी, राजेश काकरान, जगबीर समसपुर, अमरजीत ठाकुर, इंद्रराज, देशराज, मास्टर भरत, अशोक सांगवान, सतेंद्र बौंद खुर्द, मनोज बी डी सी, कृष्ण कुमार, हनुमान सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *