कोसली विधायक ने किया विकास कार्य का उद्घाटन, उन्नत हो रहा गांव

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार शहरों की तर्ज पर गांव विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है, ताकि गांव के लोगों को भी शहरों वाली सुविधाएं उपलब्ध हो सके। यादव  गुरुवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव खेडा आलमपुर, आशियाकी, चांदनवास, जीवड़ा और पहराजवास में का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करा रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने गांव टहना दीपालपुर में श्मशान भूमि की चारदीवारी का भी उदघाटन किया। सबी गांवों में पहुंचने पर लक्ष्मण सिंह यादव का ग्रामीणों ने फूलों की मालाओं और सम्मान का सूचक पगड़ी बांधकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। विधायक ने कहा कि आप लोगों ने पगड़ी बांधकर मुझे जो मान-सम्मान दिया है, इस पगडी पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी। विधानसभा चुनावों में आप लोगों ने मुझे एक-एक वोट भाजपा की झोली में डालकर मुझे विजयश्री का आशीर्वाद देकर चंडीगढ पहुंचाया। अब क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना मेरा नैतिक दायित्व बनता है। लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सरकार की सोच है कि ग्रामीण आंचल में रहने वाले लोगों को वे सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएए जोकि शहरी इलाकों में प्रदान की जा रही हैं। आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना केन्द्र और हरियाणा सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंद्रराव, अनिल पाल्हावास, राजकुमार यादव चेयरमैन, कमल यादव महामंत्री, आशियाकी के सरपंच महेश, रामनिवास नंबरदार, खेड़ा आलमपुर के सरपंच बिरेंद्र यादव, चांदनवास के सरपंच शीशपाल, जीवड़ा के सरपंच महेंद्र सिंह, पहराजवास के सरपंच पंच मामचंद, मोहनलाल सोनी, देवीदत्त मंडल उपाध्यक्ष, जितेंद्र यादव गुरावड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जिले सिंह, मंडल सचिव सत्यप्रकाश, सुनील महामंत्री, पूर्व सरपंच राजकुमार नंबरदार, पूर्व सरपंच सुखबीर, सतपाल नंबरदार, श्योताज नंबरदार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।