पढ़िए शिक्षक अरविंद भारद्वाज की छोटी सी कहानी

इस युवा ने अपने जीवन की बगीची में संस्कार- मूल्यों के फूलों को मुरझाने नहीं दिया


रणघोष खास. योगेश हरियाणवी


 जिला रेवाड़ी के गांव झाल निवासी शिक्षकअरविंद भारद्वाज की छोटी सी कहानी को जरूर पढ़ना चाहिए। इसमें कोई बनावट या मिलावट नहीं है।अरविंद कुमार शिक्षक शिव कुमार भारद्वाज के बेटे है। शिक्षा गांव के ही सरकारी मिडिल स्कूल से ही पूरी की। आगे की पढ़ाई गांव से चार किमी दूरी पर स्थित नाहड़ स्कूल से पूरी की। इतिहास में एमए व बीएड व एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। माताजी  राजबाला देवी ने गृहिणी होने के साथ–साथ गांव में सरपंच का पदभार संभाला। पाँच भाई –बहनों में अरविंद का दूसरा स्थान है। बचपन से ही समाज सेवा, संगीत,  कला, साहित्य,  खेल – कूद, बागवानी आदि में विशेष रुचि रही है। स्कूल और कॉलेज के पढ़ाई के दौरान इन्होंने कई सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद व राष्ट्रीय सेवा योजना इत्यादि में बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें उत्कृष्टता प्रमाण पत्र  भी प्राप्त हुयें। वर्ष 2002 से शिक्षण क्षेत्र में कार्यरत होने के साथ–साथ  सामाजिक कार्यों में भी बढ़–चढ़कर भाग लिया। हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल एक अनजान राहगीर को समय पर अस्पताल में भर्ती करवाकर मानवता का परिचय दिया और उस अनजान की जान बचाई। इसके अलावा कुछ समय पहले ईमानदारी का परिचय देते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र रेवाड़ी शाखा के एटीएम मशीन में मिले 9000 हजार रुपयों को बैंक अधिकारियों को लौटाया। समय–समय पर लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान, जागरूकता रैली, एड्स संबंधी जानकारियाँ, स्वच्छता अभियान की पहल, पर्यावरण संबंधी जागरूकता, क्षेत्र में बदहाल सड़कों और गड्ढों की दुर्दशा जैसे मुद्दों को सरकार के सामने लाकर उनका निदान कराने में अहम भूमिका निभाई हैं। शिक्षण क्षेत्र में बेहतरीन शिक्षा के लिए इन्हें “सांझी सोच” पत्रिका एवं दैनिक भास्कर समूह द्वारा श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजा गया। समाज सुधार के क्षेत्र में शारीरिक योगदान के साथ– साथ  अपनी लेखनी के माध्यम से भी अनेक सामाजिक मुद्दों जैसे गरीबी, बेटी बचाओ– बेटी पढ़ाओ, वृद्धाश्रम, महिलाओं को बराबरी का हक, ट्राँसजेंडर की समस्याएं, शिक्षा का गिरता स्तर, बच्चों पर बढ़ता किताबों का बोझ आदि विषयों पर कई समाचार–पत्रों में इनके कई लेख प्रकाशित हुए हैं। इन्होंने  अपनी लेखनी के माध्यम से भी  कई सामाजिक मुद्दों को समाज के समक्ष प्रस्तुत कर अपनी लेखनी को नई पहचान दी है। अरविंद भारद्वाज रेवाडी से प्रसिद्ध शिक्षाविद् व कवि है।शिक्षा के क्षैत्र में ही नही अपितु कई सामाजिक साहित्य में कई सामाजिक संस्थाओं से प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में ये अपनी सेवा सैनिक सैनिक स्कूल में अध्यापक के रुप में सेवा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *