फूलों की खुशबू से महकेगा जिला, किसानों को फूलों की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

अब जिले की फिजा विभिन्न तरह के फूलों की खुशबू से महकेगी। कुंदन वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा के सौजन्य से किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया।  समूह के विकास दृष्टिगत आजीविका वृद्धि के लिए किसानों को फूलों की खेती अपनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर फूलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर गोपी कृष्णन, डॉक्टर कपूर सिंह, कुंदन वेलफेयर सोसायटी की संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर नरेश यादव ने  पॉली हाउस का उद्घाटन भी किया गया। डॉक्टर कपूर और नरेश यादव ने अपने संबोधन में किसानों को फूलों की खेती अपनाने के लिए आग्रह किया। जागरूकता शिविर में किसानों को फूलों की खेती से सम्बन्धित जानकारी के लिए बुकलेट, विभिन्न किस्म के फूलों के पौधे तथा, बल्ब भी वितरित किए गए। कुंदन वेलफेयर सोसायटी की संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर नरेश यादव ने कहा कि फूलों कि खेती हर सीजन में लाभदायक है। कम क्षेत्र में भी फूलों की खेती कर किसान मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। इस मौके पर डॉक्टर आशीष, डूंगर वास के पूर्व सरपंच नवल सिंह, सुमेर सिंहब्रह्मप्रकाश जैन, सचिन, बिजेंद्र बूंदू, सुरेन्द्र सिंह खोला, लक्ष्मीनारायण पप्पू, शमशेर सिंह सहित काफी  किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *