बंगाल में चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, कई बड़े नेता थामेंगे ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। माना जा रहा है कि इन नेताओं के पार्टी छोड़ने से बीजेपी को कई क्षेत्रों में झटका लग सकता है।

प्रभात खबर के अनुसार, बीजेपी एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक रॉय और प्रदेश कार्यकारिणी एससी मोर्चा के सदस्य सुब्रत रॉय ने पार्टी छोड़ दी है। इसके अलावा नदिया और डायमंड हॉर्बर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी छोड़ टीएमसी की सदस्यता ले ली है। जबकि पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने नेताओं के पलायन पर बयान दिया है कि बीजेपी में से अब कोई नहीं जाएगा।

नदिया जिला के राणाघाट-2 ब्लॉक के मेजरग्राम में शनिवार को भाजपा और माकपा के 250 कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल हुए। शामिल होनेवाले इन नेताओं में भाजपा की मणिकाग्राम ग्राम पंचायत की सदस्य मोनिका रॉय और माकपा नेता सुशांत मंडल शामिल हैं।

मोनिका रॉय ने कहा कि उन्हें भाजपा में विकास कार्य करने का अवसर नहीं मिला। इसीलिए वह ममता बनर्जी की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं।  हालांकि भाजपा के नदिया जिले के उपाध्यक्ष विपुल उकील ने कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता और समर्थक मोनिका रॉय के साथ तृणमूल में शामिल नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *