गायों की सेवा से सुख व शांति मिलती है। हमें अपन जीवन में गोसेवा कनी चाहिए। ये विचार गाहड़ा निवासी एवं हरियाणा राडवेज के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी जगदीश प्रसाद ने व्यक्त किए। उन्होंने महंत लक्ष्मणगिरी गोशाला बूचावास के मंहत वि_लगिरी के सानिध्य में गोसेवा के लिए एक लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की। उनकी ओर से प्रतिवर्ष गायों की सेवा के लिए सहयोग राशी प्रदान की जाती है। महंत वि_लगिरी ने बताया कि इस गोशाला में विकलांग गायों को रखा जाता है। सडक़ हादसों में गंभीर व अन्य कारणों से चोटिल गायों को यहां पर रखा जाता है। घायल गायों का आप्रेशन व उपचार आदि स्वयं किया जाता है।