बजट में हर वर्ग का रखा गया हैं ध्यान- वीरकुमार यादव

स्वास्थ्य,शिक्षा,कृषि एवं सिचाई व रोजगार सृजन करने वाला बजट


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं विशेष कर दक्षिण हरियाणा के किसानों को उनके हक का पानी  मिलेगा इसके लिए SYL नहर के निर्माण के लिये 100 करोड़ का  अलग से प्रावधान किया गया हैं। मेवात को पेयजल उपलब्ध करने को 100 क्यूसिक की मेवात फीडर नहर का निर्माण होगा। कर्मचारियों, पेंशनरों व उनके आश्रितों को इनडोर उपचार उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा कैशलेस स्वास्थ्य योजना का विस्तार किया गया है। 5081 करोड़ सिंचाई ओर 3402 करोड़ जन सवास्थ्य विभाग के लिए आवंटित किए गए हैं ।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि आम, अमरूद और सिट्रस फलों के बागों पर सब्सिडी की सीमा 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ की गई है। बजट में अमरूद के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना है।  70 लाख पशुधन के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना शुरू की जाएगी। फसल अवेशेषों के उपयोग के लिए हरियाणा में पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से 100 कंप्रेस्ड बायो गैस तथा बायो मास प्लांट स्थापित होंगे। वर्ष 2021-22 में धान के अधीन क्षेत्र का क्षेत्रफल दो लाख एकड़ कम करने की योजना है।

यादव ने बताया कि हरियाणा के स्कूलों, कालेजों, तकनीकी विश्वविद्यालयों व संस्थानों में 125 मृदा जांच प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में कैंसर विज्ञान केंद्र स्थापित किया जाएगा। अनुबंध आधार पर 100 आयुष सहायकों व 22 आयुष कोच की भर्ती होगी। सभी के लिए खेल विजन लागू होगा। कैथल जिले के कस्बे राजौंद ओर हिसार के सिसाय में STP स्थापित किए जाएंगे। CHC में अल्ट्रासाउंड व अन्य डायग्नोस्टिक सेवाओं का विस्तार होगा। हर जिला अस्पताल में ICU व प्राइवेट रूम स्थापित होंगे।

350 चिकित्सा अधिकारियों और 60 दंत चिकित्सकों के पद सृजित किए जाएंगे। हर सिविल अस्पताल में 200 बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। सर्वसमावेशी बीमा योजना शुरू की जाएगी। बीमा योजना के लिए 2021-22 में 10798 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत 21962 आंगनबाड़ियों में प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। 1135 प्ले स्कूल मार्च 2021 से शुरू होंगे। दूसरे चरण में 2865 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा।

सरकार ने वृद्धावस्‍था पेंशन में 250 रुपये की वृद्धि कर दी है। अब यह पेंशन 2500 रुपये कर दी गई है। यह वृद्धि एक अप्रैल से लागू होगी। अनुसूचित जाति के लोगों को मिलने वाली कानूनी सहायता योजना की राशि 11 हजार रुपये से बढ़ाकर 22 हजार रुपये रुपये करने का भी ऐलान किया गया है। प्रदूषण मुक्त खेती का लक्ष्य हासिल करना सरकार की प्राथमिकता है। 3 साल में एक लाख एकड़ क्षेत्र को कवर किया जाएगा। किसान मित्र याेजना और हर खेत-स्‍वस्‍थ खेत योजना शुरू करने की घोषणा की। 1000 किसान ATM स्थापित किए जाएंगे। बजट सर्वहितकारी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *