बजट से कर्मचारियों को मिली निराशा:कर्मचारी महासंघ

 हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में पेश कये गए बजट में कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मुख्यप्रवक्ता महावीर पहलवान ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। जिसके चलते सरकार से बजट में कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद थी। कर्मचारी व मजदूर वर्ग के लिये राहतभरी बड़ी घोषणा न होने से उन्हें निराशा हाथ लगी। एक तरफ डीजल-पैट्रोल व गैस की कीमतों में बढ़ौतरी के कारण मंहगाई दर बढ़ी है। दूसरी तरफ कर्मचारियों को मिलने वाले मंहगाई भत्ते में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,समान काम-समान वेतन,रिक्त पदों पर भर्ती करने जैसी उम्मीद थी। उन्होंने कहा की सरकार के आकड़ों में फेरबदल कर आमजन को भटका दिया।