बजट 2021:मोबाइल फोन से लेकर सूती कपड़े होंगे मंहगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2020-21 का बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की। हर बार की तरह इस बार भी कुछ चीजें सस्ती हुई हैं, तो कुछ महंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि मोबाइल उपकरण पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है, अब इसे 2.5 फीसदी तक किया गया है। इससे मोबाइल फोन और चार्जर वगैरह  महंगा हो जाएगा। इसके अलावा बजट में ऑटो पार्ट, स्टील स्क्रू, प्लास्टिक विंडो पैन, चमड़ों, कीमती पत्थरों, कपास, सिल्क पर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। यानी ये सामान महंगे होंगे। जबकि सोना-चांदी, बर्तन, सस्ते हो जाएंगे। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि मोबाइल फ़ोन के कुछ कल-पुर्जों के आयात पर कर लगाया जाएगा, कुछ पर कर बढ़ेगा। इसका परिणाम यह होगा कि मोबाइल फ़ोन महंगा हो सकता है।

ये उत्पाद हो सकते हैं महंगे

– कुछ ऑटो पार्ट्स पर 15 फीसदी तक इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई है, इससे गाड़ियां महंगी हो सकती हैं।

-जबकि सोलर इनवर्टर महंगा होगा, क्योंकि इस पर आयात शुल्क 20% बढ़ाया गया है।

– मोबाइल फोन के चार्जर और हेडफोन पर इंपोर्ट ड्यूटी 2.5% बढ़ाई है। इससे ये चीजें भी महंगी हो जाएंगी।

-रत्न महंगे होंगे

– ऑटो पार्ट्स महंगा होगा

-सूती कपड़े महंगे होंगे क्योंकि कपास पर उत्पाद शुल्क बढ़ेगा।

ये सामान होंगे सस्ते

-सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 12.5% कम की गई है। इससे ज्वैलरी सस्ती होगी।

-स्टील उत्पाद पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करके 7.5% कर दी गई है।

-तांबे पर इंपोर्ट ड्यूटी 2.5% घटाई गई है।

-चुनिंदा लेदर को कस्टम ड्यूटी से हटा दिया गया है। इससे लेदर के उत्पाद सस्ते होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *