बदलाव मंच द्वारा किया गया किसान पर ऑन लाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच की दक्षिण भारत इकाई द्वारा  07 फरवरी 2021 को रात्रि 8:00 बजे से ‘किसान’ पर राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच संस्थापक दीपक क्रांति ने की और मुख्य अतिथि मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा रूपा व्यास रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में फलक फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ नेहा इलाहाबादी रही। ऑन लाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का संयोजन मंच के दक्षिण भारत इकाई के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार परीट द्वारा किया गया। इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से कविगण अपनी अपनी कविताओं द्वारा किसान की पीड़ा और किसान के देश की प्रगति में योगदान को प्रकट किया। ‘किसान’ विषय पर हरियाणा से साहित्यकार भूपसिंह भारती ने हरयाणवी बोली में कुंडलिया प्रस्तुत कर किसान की दशा व दिशा पर प्रकाश डाला। साहित्यकार भूपसिंह भारती को  ‘प्रगतिशील राष्ट्र साहित्य सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया।

कवि सम्मेलन में रचनाएँ प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागी कवि रहे भूपसिंह भारती हरियाणा, डॉ.श्रीलता सुरेश, प्रो.शरद नारायण खरे, श्री स्वप्निल जैन मध्य प्रदेश, लीना पेंढारकर बंगलोर, डॉ बी निर्मला, मैसूर, डा.उषारानी राव, डॉ. आकाश वनमोरे, बेलागाव, डॉ. जयप्रकाश नागला, महाराष्ट्र, डाॅ. सुवर्ण गाड सुगापा, श्वेता सोनी, छत्तीसगढ़, डॉ दीपा अंटिन कर्नाटक, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. उमा शर्मा, श्री अभिषेक सिंह तोमर, मोहम्मद आरिफ कडलिमट्टी कर्नाटक, श्री वीरेश गणाचारी कर्नाटक,प्रकाश मधुबनी दिल्ली, शालिनी सौरभ छत्तीसगढ़, एल. एस. तोमर उत्तर प्रदेश, प्रो डॉ दिवाकर दिनेश गौड़ गुजरात, गीता पांडेय उत्तर प्रदेश, डॉ. शैलजा टी एच.केरल, कविता मोदी, नगेन्द्र बाला बारेठ, दिल्ली, माणिक केरवडिकर कर्नाटक, वासुदेवन शेष तमिलनाडु, अनंतराम चौबे अनंत, श्री रमेश कर्की कर्नाटक, डॉ. शांति कोकिल बेंगलुरु, अभिषेक सिंह तोमर यूपी, डॉ. रमणीक शर्मा, प्रो. शरदनारायण खरे आदि साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। सभी साहित्यकारों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *