बल लाइन रोड के निर्माण का विधायक चिरंजीव राव ने किया औचक निरिक्षण

-रोड का निर्माण  करवाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक का किया धन्यवाद


एन एच 71 से गोकलगढ वाया बीकानेर होते हुए झज्जर चौक रेवाडी तक बन रहे डबल लाईन रोड का रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने मौके पर पंहूचकर औचक निरीक्षण किया। इस  मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सुरेंद्र से गुणवता की जानकारी लेकर रोड को जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने विधायक चिरंजीव राव का आभार प्रकट किया। मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि काफी समय से इस रोड की जर्जर हालत हो रखी थी। गांव गोकलगढ, बीकानेर, लिसाना, कालूवास, गंगायचा अहिर, राजपुरा खालसा इत्यादि गांव के लोगों ने मुझसे आकर मुलाकात कर इसको बनवाने की बात रखी थी। तत्पश्चात मैंने तुरंत प्रभाव से इस रोड को विधायक कोटे से बनवाने की सिफारिश की और इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दुष्यंत चौटाला को पत्र लिखकर रोड को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की थी। चिरंजीव राव ने कहा कि बाइपास निकलने की वजह से इस रोड की तरफ किसी का ध्यान नही था। इस रोड की जर्जर हालत से स्थानीय ग्रामीणों को बहूत परेशानी का सामना करना पड रहा था। इसलिए लगभग 9 किलोमीटर लम्बे इस रोड को मैंने डबल लाइन का बनवाया ताकि लम्बे समय तक लोगों को इसका फायदा हो सके। चिरंजीव राव ने कहा कि आज मैंने यहां आकर औचक निरिक्षण किया कि रोड का निर्माण सही मैटिरियल के साथ हो रहा है या नही। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अच्छी गुणवता के साथ निर्माण किया जा रहा है, जिससे मुझे संतुष्टि मिली है। अच्छे मैटिरियल के इस्तेमाल से रोड की लाईफ अच्छी होगी और ग्रामिण इसका फायदा लम्बे समय तक ले सकेगें। उन्होंने कहा कि जहां भी रोड या फिर भवन का निमार्ण हो रहा है उनमें अच्छे मैटिरियल का इस्तेमाल हो, इसलिए जहां पर भी रोड भवन निर्माण होता है मैं वहां स्वयं जाकर जांच करता हूं कि कैसी सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। विधायक ने जनता से भी अपील की कि जहां पर भी रोड भवन का निमार्ण हो रहा हो वहां स्वयं भी जाकर जांचे की संबंधित विभाग अपना कार्य अच्छे से कर रहा है या नही और किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाए तो वो मुझे तुरंत आकर इसकी शिकायत करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *