बालधन के सतेंद्र कुमार ने सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त किया

 गांव बालधन के एक सामान्य परिवार मे जन्मे सतेंद्र कुमार ने 23 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की शिक्षा पूर्व करने से पहले सेना में भर्ती होकर लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया है। सतेंद्र कुमार यादव ने 12 दिसंबर को भारतीय सेना अकादमी देहरादून से 18 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर अब देश सेवा के लिए रवाना होंगे। सतेंद्र के पिता राजवीर सिंह कोसलिया ने बताया कि उनके बेटे को बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जज्बा था। राजवीर सिंह यह भी बताया कि उनके बेटे की प्रारंभिक शिक्षा आबू रोड राजस्थान तथा उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे की ग्रेजुएशन पूरी होने से पहले ही उनके बेटे ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है। राजवीर खुद राजस्थान के आबूरोड में अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं। उनकी माता शीला देवी ग्रहणी है। सतेंद्र यादव का पूरा परिवार गांव में ही रहता है। दादा हरिराम कोसालिया किसान है। तथा चाचा अशोक कुमार एक निजी अस्पताल मैं कार्यरत है।सतेंद्र यादव की उपलब्धि को लेकर उनके पूरे परिवार वह गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *