बावल दौरे पर आए राज बब्बर का हमला : राव इंद्रजीत नही चाहते की यहां मैट्रो आए इसलिए 15 साल तक चुप रहे: राज बब्बर

रणघोष अपडेट. बावल. रेवाड़ी

गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने बावल दौरे में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा की यह जनता की आवाज है जिसे भाजपा अब खामोश नही करा सकती। बब्बर पहली बार आरआरटीएस को लेकर भी खुलकर सामने आए। राज बब्बर बावल हलके के गांव नंदरामपुर वास, जड्थल, बोलनी, परसापुर, झाबुआ, नांगल तेजू, बनीपुर चौक, झाबुआ, बधराना, खोरी, टीट, बासदुदा, मायन, खोरी, पीथड़ावास,सुलखा, जयसिंहपुरा खेड़ा, सुठाना, टांकड़ी, सुलखा, भाड़ावास, मनेठी में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की 2009 में केंद्र व हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार ने दिल्ली से गुरुग्राम- धारूहेड़ा- रेवाड़ी- बावल से होते हुए अलवर तक मैट्रो लाने की योजना को अमल में ला दिया था। 2014 में इस कार्य को पूरा हो जाना चाहिए था। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 2014 में हरियाणा व केंद्र में आते ही भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 10 साल तक यहा के सांसद राव इदंद्रजीत सिंह  ने मैट्रो के लिए कदम उठाना तो दूर एक शब्द तक भी नही बोला। अब उन्हें दो महीने पहले पता चला की यहा मैट्रो भी आनी थी। वह भी यहा के सामाजिक संगठनों ने आवाज उठाई तो वे थोड़ा जागे। मुझे बताया गया है की हजारों स्कूली बच्चों ने पीएम और सीएम हरियाणा को पत्र तक भेजा है की हमें हमारी मैट्रो कब मिलेगी। यह हैरान करने वाली बात नही तो क्या है की यहा से लगातार 2009 से आज तक केंद्र में मंत्री रहे राव इंद्रजीत सिंह को नही पता की यहा मैट्रो आनी है। जबकि वे हमारी यूपीए सरकार के 10 साल और मौजूदा भाजपा सरकार में भी 10 साल तक मंत्री रहे हैं। यहा की जनता ही तय करे उन्हें क्या आगे भी इसी तरह का जनप्रतिनिधि चाहिए जिसने क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली मैट्रो परियोजना को लेकर 15 साल तक खामोश रहे। मै धन्याद करता हूं मेरे साथी दीपेंद्र हुडडा का जो लगातार मैट्रो को लेकर सरकार से सवाल करते आ रहे हैं। क्या यही भाजपा का विकास माडल है। क्या यही मोदी गारंटी है। सोचिए यहा से हजारों लाखों युवा हर साल दिल्ली गुरुग्राम इसलिए नही जा पाते क्योंकि उनकी इतनी हैसियत नही है की वे वहा रहकर वहा का खर्चा वहन कर अपना भविष्य बना सके। सोचिए अगर मैट्रो समय पर आ जाती तो यही युवा अपने घर से 30 मिनट में गुरुग्राम व  50 मिनट में दिल्ली पहुंच जाते। उनकी जिंदगी कितनी आसान हो जाती। नेशनल हाइवे पर बोझ कम हो जाता। हजारों सड़क हादसे नही होते। राव साहब जनता को बताइए आप मैट्रो को लेकर 15 साल तक खामोश क्यो थे। आपको डर था की मैट्रो आने से यहा के युवा और आमजन के लिए गुरुग्राम व दिल्ली नजदी हो जाएगी और वे समझदार और जागरूक हो जाएंगे। उनका जीवन बदल जाएगा तो हमारे राव इंद्रजीत सिंह की राजनीति खतरे में आ जाएगी। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, नीलम भगवाडिया,युवा कांग्रेसी नेता सृजन यादव समेत स्थानीय नेता व पदाधिकारी भी मौजूद थे।