बावल नगर पालिका में प्रोपर्टी टैक्स का सर्वे कार्य पूरा

सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार नगर पालिका बावल का प्रोपर्टी टैक्स सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। सभी शहरवासी अपनी प्रोपर्टी का अवलोकन व आपत्तियां पीएहरियाणा.कॉम पोर्टल पर कर सकते हैं। सचिव नपा बावल समयपाल ने बताया कि कि ऑफलाईन आपत्तियां नगर पालिका कार्यालय बावल में 4 मार्च 2021 तक दर्ज कराई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरांत आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।