बृजभूषण सिंह के चैलेंज पर बजरंग पुनिया ने किया ऐलान- हम भी हैं नार्को टेस्ट को तैयार

भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) के अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों ने प्रेस कांफ्रेंस की है. प्रेस कांफ्रेंस में बजरंग पुनिया ने कहा कि कल शाम को बृजभूषण शरण ने कहा वो नार्को टेस्ट (Narco Test) कराने के लिए रेडी हैं, तो हम भी इसके लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि बृजभूषण सिंह 164 के बयान क्यों नहीं दर्ज कराए गए. पहलवानों ने कल शाम 5 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का कार्यक्रम बनाया है. पहलवान साक्षी मालिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Image 2026 07 23 at 7.20.08 PM