बेटे की शादी पर गौशाला में दिए एक लाख रूपए

 स्थानीय श्री गौशाला रजि. में हरियाणा गौसेवा आयोग के अनुदान से निर्मित टीनशैड  का उद्घाटन समाजसेवी विजयकुमार सिकन्दरपुर (झज्जर) एवं डॉ. भूपसिंह यादव ने किया। समाजसेवी विजय ने गौशाला को 1,11000 रुपए नकद भेंट किए डॉ. भूपसिंह ने भी अपने बेटे की शादी में एक लाख रुपये भेंट किए थे तथा वे समयसमय पर गौशाला में अपना सहयोग करते रहते है।  गौशाला प्रधान कैप्टन सुरेन्द्र सिंह यादव ने दानी सज्जनों का धन्यवाद किया तथा गौशाला की ओर से पगड़ी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।  इस अवसर पर राव बंशीसिंह, जिला गौशाला संघ के प्रधान नंदकिशोर ठेकेदार, महाबीर सिंह, सत्यनारायण बोहरा, डॉ. सुमेर सिंह, डॉ. रामौतार यादव, करतार साहब, डॉ. संदीप, डॉ. राजेन्द्र यादव, डॉ. शमशेर सिंह, अमरसिंह सोलंकी, डॉ. सुरेन्द्र आदि उपस्थित थे