भगवान राम मंदिर निर्माण के लिए रेवाड़ी में निकाली शोभा यात्रा

शहर में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ हुआ। शहर में भव्य शोभयात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा की शुरुआत वाल्मिकी संत महाराज धर्मनाथ ने भगवा झंडी दिखाकर की। इस मौके पर साधु समाज महाराज धर्मनाथ, महंत वीरेंद्र पूरी, शिव चंद जी ईस्ट धारी, महाराज नारायण भरती, धर्माचार्य दलीप शास्त्री जी आदि सभी संतो का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जितेन्द्र धनखड़ ने साधु संतों को शॉल उड़ाकर समनित किया।शोभा यात्रा संयोजक मनीष गुप्ता एवं यात्रा सह संजोयक योगाचार्य यशपाल कड़ायाला रहे। शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर अग्रसेन चौक, भाडावास गेट, गोकल गेट, रेलवे चौक, झज्जर चौक, चुंगी, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, शिव चौक, राजीव चौक आदि मुख्य मार्गों से होते हुए शिव मंदिर अनाज मंडी में जाकर संपन्न हुई। निधि समर्पण अभियान 1 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिसमें टोलियां बनाकर जिले के प्रत्येक खण्ड में 50 गांव व 370 गांवों में राम भक्तों द्वारा टोली बनाकर राम मंदिर निर्माण हेतु घर – घर जाकर निधि संग्रह करने का अभियान चलाया जाएगा। शोभायात्रा में भव्य रथ पर श्री राम जी तथा महर्षि वाल्मीकि का चित्र लगाया गया जिसके माध्यम से अभियान का प्रचार प्रसार किया गया।

1992 की कार सेवा में जिले से गए कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। शोभा यात्रा के लिए सर्कुलर रोड पर जगह-जगह चौकियां लगाकर स्वागत किया गया तथा शोभायात्रा देखने वालों में उत्साह दिखाई दिया।इस यात्रा में मुख्य तौर पर अजय मित्तल, ओम जी राजपाल, सुभाष, विकास, राधेश्याम मित्तल, नरेंद्र जोशी,  राजकुमार, देवेश, रविन्द्र खटाना,सुरेश हुड्डा, सुधीर, राधकिशन, अरुण,शमी शर्मा, विनय यादव, सागर यादव व  विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, शिव सेना, हिंदू जागरण मंच, धर्म जागरण मंच, विद्या भारती, शेवा भरती आदि अनेक हिंदू संघटनों के अनेक  राम भकत उपस्थिति रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *