भाजपाईयों ने बावल में कॉविड वैक्सीन के लिए लोगों को किया जागरूक

IMG_20210326_132145 IMG_20210326_132308

बावल में भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा द्वारा सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री एससी मोर्चा  संजय निर्मल  व जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव पहुंचे।  संजय निर्मल  ने लोगों को कॉविड वैक्सीन के लिए जागरूक करते हुए बताया की वैक्सीन लगवाने से किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होती आप निर्भय होकर वैक्सीन लगवाएं । इसी मौके पर जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने बताया की वैक्सीन लगवाने वालों के लिए भारतीय जनता पार्टी सभी सीएचसी सेंटरों पर अपने हेल्प डेस्क लगा रही है किसी प्रकार की भी किसी को कोई असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामसिंह सांवरिया ने कीी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज ईश्वर चनीजा जिला, सचिव कुलदीप चौहान कोषाध्यक्ष व पार्षद रोहन याादव, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यदेव यादव, आईटी प्रमुख नवीन शर्मा,  बलजीत यादव, बावल के मंडल अध्यक्ष अमरजीत, जिला विस्तारक उमेद सिंह, खोल मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चेयरमैन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल पनवाड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव  पूर्व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमीर सिंह चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, ईश्वर सरपंच आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।