भाजपा का मकसद सत्ता का सुख भोगना नहीं, जनता की सेवा करना है:: डॉ बनवारीलाल

सहकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल ने भाजपा  स्थापना दिवस पर अपने बावल आवास पर, कार्यकर्ता के घर पार्टी का झंडा लगया। उन्होंने कहा कि  भाजपा का मकसद सत्ता का सुख भोगना नहीं है, बल्कि जनता की सेवा करना है। यही वजह है कि भाजपा आज देश के हर नागरिक के दिल में बसती है और इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिनके कारण भाजपा आज एकएक करके हर राज्य में अपना परचम फहराती जा रही है। नक्सलवादी हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर डॉ बनवारी लाल ने कहा कि इन जवानों की शहादत बिल्कुल भी व्यर्थ नहीं जाएगी, क्योंकि भाजपा नक्सलवाद के खात्मे को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन अमर सिंह महलावत, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, मंडल अध्यक्ष अमरजीत सरपंच कर्मवीर, सरपंच ईश्वर , शिवनारायण, पूर्व सरपंच हीरालाल, पूर्व सरपंच lakhi , पूर्व सरपंच मोहर सिंह, उदय महलावत, प्रताप सिंह बावल  सहित अन्य मौजूद रहे।