भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का पहला कदम

परिवार का सुरक्षा कवच है भारतीय नारी, हमें गर्व है वह कोरोना योद्धा में भी सबसे आगे हैं


रणघोष अपडेट. हरियाणा


1349723047_fe1efd9295_z

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने जिम्मेदारी संभालते ही अपने विजन पर काम करना शुरू कर दिया है। उनका मानना है कि मौजूदा हालात में नारी शक्ति ही इस वायरस को मारने में सफल होगी। वह घर की रसोई से लेकर समाज के समक्ष आ रही सभी तरह की चुनौतियों में निडरता के साथ सबसे आगे नजर आ रही है। घर में परिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर वह जितनी गंभीर है उतनी ही वह समाज और राष्ट्र को इस विपदा से निकालने के लिए पूरी तरह से जुट गई है। हर गांव में भाजपा महिला कार्यकर्ता उदाहरण बनकर सामने आ रही है। कोई अपने घर में मास्क बना रही है तो कोई सेनेटाइजर वितरण का अभियान चला रही है। कोई जरूरतमंद भूखा नहीं सोए इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हमारी महिला शक्ति टोली बनाकर ऐसे परिवारों तक राशन पहुंचा रही है। हम ऐसी कार्यकर्ताओं की सूची बना रहे हैं जो इन हालातों में कोरोना योद्धा बनकर समाज में मानवता- इंसानियत की सुगंध बिेखेर रही है। ऐसी योद्धाओं को हालात ठीक होने पर विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। सुमित्रा चौहान ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं एक दूसरे की ताकत बनकर समाज और राष्ट्र को इस महामारी से आजाद कराना है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें सभी को मिलकर लड़ना होगा। दुर्भाग्य की बात यह है कि विपक्ष आज भी अपनी ओच्छी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह सहयोग करने की बजाय किए जा रहे प्रयासों में ही किसी ना किसी माध्यम से अवरोधक पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हालात ठीक होने पर प्रदेश के खंड एवं जिला स्तर पर मिलन- सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हमारा विजन हर घर में नारी शक्ति के सम्मान और स्वाभिमान को अपनी पहचान मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *