भाजपा नेत्री संतोष देवी ने चेयरमैन के लिए टिकट मांगी, राव इंद्रजीत को अपना आदर्श बताया

नगर परिषद रेवाड़ी चेयरमैन के लिए घीसा की ढाणी निवासी भाजपा नेत्री संतोष देवी पत्नी महेश यादव ने भी भाजपा कमेटी को अपना आवेदन सौंपा है। संतोष देवी खुद महिला मोर्चा की जिला सचिव रह चुकी है। पति महेश यादव उर्फ राजा भाजपा ओबीसी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के अलावा रेवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यह परिवार पूरी तरह केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रति अपनी आस्था रखता है। इसलिए राव इंद्रजीत सिंह के भाजपा शामिल होते ही महेश यादव का परिवार भी पार्टी के सदस्य बन गए। महेश यादव ने कहा कि उनका परिवार राव इंद्रजीत सिंह को अपना आदर्श मानता है। उनके दिशा- निर्देश पर ही हम राजनीति में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *