भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव के नामाकंन में एकजुट दिखी भाजपा, प्रो. रामबिलास शर्मा रहे मौजूद, अरविंद यादव ने जमा करवाया पर्चा

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी


WhatsApp Image 2020-12-16 at 13.30.45

नगर परिषद रेवाड़ी चेयरमैन के लिए भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव पत्नी बलजीत यादव ने बुधवार को नामाकंन भरा। इस मौके पर नगर निकाय चुनाव के प्रभारी पूर्व मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा के अलावा भाजपा संगठन के अधिकांश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सबसे बड़ी बार हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव खुद पूनम यादव के नामाकंन प्रक्रिया को पूरा करवाते नजर आए। इस बदले घटनाक्रम से अभी तक बिखरी नजर आ रही भाजपा एकजुट सी नजर आईं। यहां बता दें कि पूनम यादव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की अनुमति से उम्मीदवार बनी है। अरविंद यादव को राव विरोधी खेमें से माना जाता है। टिकट बंटवारे केा लेकर भाजपा अंतरखाने बंट चुकी थी। जिसे कंट्रोल करने के लिए हाईकमान को आगे आना पड़ा है। नामाकंन से पहले आयोजित कार्यक्रम में वे तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें कुछ ने चेयरमैन के लिए मजबूत दावेदारी पेश की थी। नामाकंन भरने से पहले  आयोजित कार्यक्रम में  भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक रंग में नजर आए। यह भाजपा उम्मीदवार के लिए राहत वाली बात है। आगे चलकर चुनाव प्रचार में यह एकजुटता कितना नजर आती है यह देखने वाली बात होगी। कार्यक्रम में गौतम सरदाना, जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव, सतीश खोला, रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, महाबीर यादव, सत्यदेव यादव, अमित यादव, जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, अजय पटौदा, रामदत भारद्वाज, सुनील ग्रोवर, रतनेश बंसल, सतेंद्र प्रसाद टपूकडेवाला, राजेंद्र सिंहल, रामपाल यादव, जिला प्रमुश शाशि बाला, दीपा भारद्वाज, वंदना पोपली, , कैलाश जांगिड, अजय कांटीवाल, बिजेंद्र मीडिया प्रभारी, नवीन आईटी सैल इंचार्ज, संजय चौहान, मंडल उपाध्यक्ष महेश स्वामी, सुरेखा धींगडा, मंडल सचिव दीपेश भार्गव, गिरिश सिंगला, राजेश सैनी, चौधरी शीशराम, बाबूलाल छाबड़ी, जयमाला कौशिक मंडल उपाध्यक्ष, रोशनलाल उर्फ जीतू, राजपाल सरपंच मंडल अध्यक्ष, नरेश मितल, चांदनी चांदना समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *