मध्य प्रदेश: रीवा में दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

 रणघोष अपडेट. देशभर से


मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी हिल्स के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह सड़क हादसा एमपी-यूपी की सीमा को जोड़ने वाले नैशनल हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दिवाली मनाने अपने घर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार रात को हुआ, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने जानकारी दी कि सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राला की टक्कर होने से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि 40 घायलों में से 20 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने जानकारी दी कि बस हैदराबाद से चली थी और उसे गोरखपुर पहुंचना था। बस में सवार सभी लोग कथित तौर पर यूपी के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *