मनीष गुप्ता भाजयूमो के जिला अध्यक्ष, राम सिंह को मिली एससी मोर्चा की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हुकम चन्द यादव ने रेवाड़ी जिले में कुछ मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, जिला प्रभारी अजीत कलवाडी से विचारविमर्श करके आज घोषणा की। जिनमे मनीष गुप्ता   को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष, राम सिंह सांवरिया को  एससी मोर्चा  का जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा  को जिला सह कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।