मनोवैज्ञानिक विधि द्वारा मानसिक विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रयाग सीनियर सैकण्डरी स्कूल महेश्वरी में सुबह की हीलिंग सेंटर के आचार्य सुभाष द्वारा प्रयाग स्कूल के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र छात्राओं की माइंड पावर अप कार्यक्रम में विभिन्न मानसिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया। आचार्य ने विद्यार्थियों को अपनी यादास्त बढाने परीक्षा के भय से बचने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की पद्धति को सिखाया।

उन्होंने बताया कि 24 घंटे मे 60 हजार विचार मन एवं मस्तिष्क में आते जाते है। मस्तिष्क में कम से कम विचार आने पर माइंड 21 दिन में ऑटो सिस्टम में आ जाता है। और स्मरण शक्ति बढ़ जाती है। अच्छे विचारों से मन अच्छे कार्य, अच्छे कार्यो से अच्छी आदतें बनती है अच्छी आदतों से अच्छा जीवन बनता है।

इस कोरोना काल में लम्बे समय पर घर रहने के कारण पढाई बाधित अवश्य हुई लेकिन परीक्षा की दृष्टि से भय या एक्जाम फोबिया का शिकार होने से बचने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार आवश्यक है।

इस कोरोना काल में ऑनलाइन मोबाइल शिक्षा के कारण मोबाइल में अत्यधिक प्रयोग करने के कारण छात्र तनाव महसूस कर रहे है उन्हे तनाव में नहीं रहना चाहिए। इस से बचने के लिए मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की आवश्यकता है । आचार्य ने विभिन्न प्रयोग कर छात्रों की मनो स्थिति में परिवर्तन कर दिखाया। जैसे करेले का कड़वा स्वाद होने पर बड़े चाव से चबाना , स्टील बॉडी का आभास होना सहित अनेक प्रकार के डैमो दिये। छात्र छात्राओं ने बड़ी लगन के साथ सीखा। इस अवसर पर स्कूल निदेशक डा0 सूर्यकमल  प्राचार्य केशा यादव, विमलेश कुमार, शिखा यादव ने माइंड पावर अप पद्धति की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *