ममता ने बंगाल के साथ जीता नंदीग्राम का भी संग्राम, 1200 वोट से दी शुभेंदु अधिकारी को मात

पश्चिम बंगाल में हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस विधानसभा चुनाव में बंगाल की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम रही, यहां मतों की गिनती संपन्न हो चुकी है। इस सीट पर मुकाबला मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और हाल ही में भगवा झंडा थामने वाली बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के बीच रहा। शुरु के की कई राउंड में पिछड़ने के बाद ममता बनर्जी को अंतिम के कुछ चरणों में बढ़त बनाने में सफलता मिली। दोनों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो चुका था। कभी ममता आगे हो रही थीं तो कभी शुभेंदु अधिकारी बढ़त बना ले रहे थे। आखिर में जीत ममता बनर्जी की ही हुई। उन्होंने अंतिम राउंड की गिनती संपन्न होने के बाद करीब 1200 मतों से जीत दर्ज की।