महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 11 यात्री जिंदा जले; 24 लोग घायल

महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक से टक्कर के बाद एक बस में भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से 11 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने नासिक पुलिस के हवाले से इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना औरंगाबाद रोड पर सुबह करीब पांच बजे हुई।निजी बस, एक ‘स्लीपर’ कोच में लगभग 30 यात्री मैजूद थे। नासिक दुर्घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि नासिक में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इसमें 11 लोगों की मृत्यु हुई है और कई लोग घायल हैं। मैं सुबह से ही सभी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं। उनको सूचना दी गई है कि सभी घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को शासन ने 5 लाख रुपए की मदद की घोषणा की है। सभी घायलों के उपचार का पूरा खर्चा शासन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *