मांगों को लेकर एकजुट हुई हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन

रणघोष अपडेट. नारनौल


जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कैंपस में हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन रजिस्टर्ड 2197 जिला महेंद्रगढ़ की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने की। इस मीटिंग में डीईईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लेकर जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी  जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिले ज्ञापन सौंपा। इसके साथ साथ प्रधान कृष्ण नंगली ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को आश्वस्त किया कि हमारी हर मांग प्राथमिक स्कूलों, शिक्षकों एवं छात्र हितों से संबंधित रहती है। उन्होंने बताया कि आज के इस मांग पत्र में जेबीटी शिक्षकों के सामान्य अंतर जिला तबादले, एनपीएस रद्द कर ओपीएस लागू करना, शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्य में ड्यूटी ना लगाना,प्राथमिक स्कूलों में मुख्य शिक्षकों के पद सृजित करना, सभी प्राथमिक स्कूलों में सफाई कर्मचारी की व्यवस्था करना, स्कूलों को मर्ज करने से पहले नए सत्र में नए दाखिले हेतु समय देना, जेबीटी से टीजीटी अंग्रेजी की प्रमोशन पेंडिंग लिस्ट जारी करना आदि प्रमुख मांगे रही।मीटिंग में राजू सिंह झूक कोषाध्यक्ष आरपी शर्मा महासचिव ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को विश्वास दिलाया कि हम शिक्षक साथी अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। शिक्षकों को विभाग की तरफ से किसी प्रकार की मानसिक परेशानी ना हो और हमारी जायज मांगों पर सदैव सौहार्द पूर्ण विचार किया जाए। इस बैठक में मुख्य तौर पर पूर्व महासचिव मन्दीप सिहाग, वेद प्रकाश स्वामी, जिला उपप्रधान योगेश विक्रम यादव, ,जिला संगठन सचिव श्याम सुंदर,अटेली ब्लॉक से प्रधान मनोज सोलंकी,महेंद्रगढ़ ब्लॉक प्रधान देवेंद्र महेंद्रगढ़ से नरेश बेरी,नांगल चौधरी से ब्लॉक उपप्रधान रामचंद्र,ऑडिटर बसंत, नारनौल से सहसचिव अनिल खनगवाल, अटेली से उप प्रधान कृष्ण, महेश,नरेंद्र , जसवंत आदि अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *