माजरा- भालखी में एम्स को लेकर संघर्ष समिति ने पीएम, सीएम को ज्ञापन भेजा

एम्स संघर्ष समिति मनेठी के प्रतिनिधिमण्डल ने डॉ. एचडी यादव प्रवक्ता की अध्यक्षता में डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यंमत्री, केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं गुरूग्राम सांसद राव इन्द्रजीत सिंह, राज्य के कैनिनेट मंत्री डॉ. बनवारीलाल के नाम ज्ञापन सौंपकर माजरा गांव में एम्स निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने की मांग की। ज्ञापन में अपील की कि गई कि हरियाणा सरकार व माजरा के किसानों की एम्स निर्माण के लिए जमीन देने को लेकर आपसी सहमति हो चुकी है तथा जमीन को लेकर न तो अब कोई विवाद है और न ही कोई असमंजस की स्थिति है। केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भी इस जमीन का निरीक्षण किया जा चुका है, किन्तु इसके बावजूद भी अभी तक एम्स निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू नही की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़े दक्षिणी हरियाणा को कोविड जैसी महामारी में एम्स जैसे स्वास्थ्य संस्थान की और भी अधिक आवश्यकता है। इसलिए अब सरकार बिना क्षण गवाएं एम्स निर्माण की दिशा में सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूर्ण करे ताकि दक्षिणी हरियाणा का एम्स का सपना साकार हो सके। ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि सरकार माजरा गांव के सम्बन्धित किसानों की जमीन को तुरन्त अधिग्रहित करते हुए किसानों को मुआवजा जारी करे तथा माजरा गांव में  एम्स निर्माण का शिलान्यास करके अपने वचन अनुसार दक्षिणी हरियाणा को एम्स की सौगात दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *