मानवता की तरफ बढ़े कदम..

विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट ने अपने सभी डॉक्टर्स की सेवाएं फ्री की, जारी किए हेल्पलाइन नंबर


विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट ने मानवता- इंसानियत को कोरोना के खिलाफ सबसे मजबूत आधार बताते हुए अपने कदम बढ़ा दिए हैं। ट्रस्ट ने अपने सभी डॉक्टर्स को देश सेवा में लगा दिया है। सभी डॉक्टर्स की सेवा आपको फोन पर निशुल्क परामर्श द्वारा दी जाएगी यह सेवा तब तक चलेगी जब तक इस महामारी का अंत नहीं हो जाता। इस मुहिम को चलाने के लिए डॉक्टर मनीष भूषण पांडे विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट के प्रधान है। साथ में डॉक्टर नीरज आजाद यादव लोक नायक हॉस्पिटल दिल्ली इस ट्रस्ट के सेक्रेटरी हैं जिन्होंने इस मुहिम को चलाया है विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट सदैव देश सेवा में समर्पित है। किसी भी कोरोना पीड़ित या परिवार को इस बीमारी  से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो वह इस समाचार की कंटिंग को अपने मोबाइल पर सेव कर ले। 24 घंटे वे यह सेवा प्राप्त कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *