मुलायम सिंह यादव को आज मिलेगा ‘मरणोपरांत’ पद्म विभूषण

अखिलेश ग्रहण करेंगे पुरस्कार, बहू डिंपल भी रहेंगी मौजूद


समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को आज देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण पुरस्कार (मरणोपरांत) से नवाजा जाएगा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों अपने पिता के बदले पद्म विभूषण पुरस्कार ग्रहण करेंगे. इस दौरान उनकी पत्नी डिंपल यादव भी दरबार हॉल में मौजूद रहेंगी. दोनों आज दोपहर तक दिल्ली पहुंच जाएंगे. अलंकरण समारोह आज शाम 5 बजे से होगा. नेताजी मुलायम सिंह यादव का निधन बीते साल 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था.

दरअसल, हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है. इस साल दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण देने का ऐलान हुआ था. मणिपुर बीजेपी के अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह और त्रिपुरा के दिवंगत नेता नरेंद्र चंद्र देबवर्मा को पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी. पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री- देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं. इन पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी. आज शाम पद्म पुरस्कारों का दूसरा चरण है. पहले चरण में 22 मार्च को 3 लोगों को पद्म विभूषण, 4 लोगों को पद्म भूषण और 45 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

पहले चरण में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले लोगों की सूची निम्न प्रकार है

पद्म विभूषण

जाकिर हुसैन

एस एम कृष्णा

पद्म भूषण

कुमार मंगलम बिड़ला

सुमन कल्याणपुर

कपिल कपूर

कमलेश डी पटेल

पद्म श्री

जोधया बाई बैगा

उषा बारले

एस चंद्रशेखर

रमण चेरूवयाल

भानुभाई चुनीलाल चितारा

नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत)

हेम चंद्र गोस्वामी

प्रतिकाना गोस्वामी

मोदादुगु विजय गुप्ता

भीखू रामजी इदाते

रतन सिंह जग्गी

बिक्रम बहादुर जमातिया

राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत)

रतन चंद्र कर

महीपत कवि

मगुनी चरण कुंवर

अरविंद कुमार

राइजिंगबोर कुर्कलंग

हीराबाई लोबी

प्रभाकर भानुदास मांडे

नादोजा पिंडीपापनहल्ली मुनिवेंकटप्पा

प्रो. महेंद्र पाल

डॉ. नलिनी पार्थसारथी

हनुमंत राव पसुपुलेटी

रमेश पतंगे

वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल

एस आर डी प्रसाद

सी वी राजू

बी रामकृष्णा रेड्डी

मंगला कांता राय

मनोरंजन साहू

कोटा सच्चिदानंद शास्त्री

गुरचरण सिंह

लक्ष्मण सिंह

प्रकाश चंद्र सूद

निहुनुओ सोरही

एस सुब्बारमन

विश्वनाथ प्रसाद तिवारी

धनीराम टोटो

तुला राम उप्रेती

डॉ. गोपालसामी वेलुचामी

कर्म वांग्चु (मरणोपरांत)

गुलाम मुहम्मद जाज

भाषा रविकांत अविनाश

अविनाश

(इनपुट: अमित सिंह)