मुसनौता में बाबा ठाडेश्वर नाथ का मेला 27 को

नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मुसनौता में श्री श्री 1008 बाबा ठाडेश्वर नाथ जी महाराज का मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन  हर वर्ष की तरह  इस बार भी  27 जनवरी को किया जाएगा। आयोजन कमेटी ने बताया 26 जनवरी की रात्रि को जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में 51 से लेकर एक लाख तक की  कुश्तिया आयोजित की जाएंगी। कुश्ती दंगल में क्षेत्र के  प्रसिद्ध पहलवान शामिल होंगे। इस दंगल के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी राम सिंह जांगड़ा होंगे।