मोती चौक व्यापार संगठन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

मोती चौक व्यापार संगठन ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक मोती चौक पर बड़ी धूमधाम से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को

मनाये जाने वाला गणतंत्र दिवस हमारा प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है, जिसे प्रत्येक भारतवासी पूरे उत्साह जोश व स मान के साथ मनाता है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ व 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को संविधान सभा में पास किया गया था। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन संयोजक दिनेश कपूर ने किया। इस अवसर पर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के प्रधान रत्नेश बंसल, मैटल मर्चेन्ट एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र जिंदल, गोकल बाजार सैन्ट्रल एसोसिएशन के प्रधान सुभाष अग्रवाल, गोकल गेट एसोसिएशन के प्रधान विपिन अग्रवाल, संयोजक चंद्रशेखर गौतम, नारायण गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, राजीव अग्रवाल, राजेश गुप्ता, पूर्व प्रधान हरीश सैनी, किशोरी लाल नंदवानी, पराग गुप्ता, पूर्णचंद पुन्हानी, हेमंत गुप्ता, अशोक जुनेजा, बैकुण्ठ नाथ भार्गव, प्यारे लाल अग्रवाल, सुभाष सचदेवा, अशोक रूस्तगी, सचिन जैन, कैलाश गोयल, नमन अग्रवाल व साथियों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *