मोदी कैबिनेटः विभागों का हुआ बंटवारा

 मांडविया-हेल्थ, धर्मेद्र प्रधान-शिक्षा, अनुराग-स्पोर्ट्स-आईबी और भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय


मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ। बुधवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में हुए कार्यक्रम में 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद अब विभागों का बंटवारा हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय की भी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है जबकि पीएम मोदी विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्रालय खुद संभालेंगे। मांडविया को रसायन और उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।खास बात ये है कि 53 मंत्रालयों को अब 30 कैबिनेट मंत्री संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय रहेगा, अमित शाह के पास गृह और सहकारिता मंत्रालय, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बने रहेंगे और निर्मला सीतारमण वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री के पद पर अपना काम जारी रखेंगी।अश्निनी वैष्णव अब देश के नए रेल मंत्री होंगे। उन्हें आईटी मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनायागया है। उन्हें कौशल विकास मंत्रालय की भी ज़िम्मेदारी दी गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिविल एविएशन मंत्रालय सौंपा गया है। सिविल एविएशन मंत्री रहे हरदीप सिंह पुरी अब पेट्रोलियम मंत्री होंगे। उनके पास अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री भी रहेगा। अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और युवा एवं खेल मंत्रालय सौंपा गया है। मीनाक्षी लेखी विदेश राज्य मंत्री बनाई गईं हैं। इसके साथ उनके पास संस्कृति मंत्रालय की भी ज़िम्मेदारी होगीष खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय पशुपति पारस को दिया गया है और कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल को टेक्सटाइल्स मंत्रालय भई दिया गया है। स्मृति ईरानी अब सिर्फ महिला एवं बाल विकास मंत्री रह गई हैं। भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। गिरिराज सिंह ग्रामिण विकास मंत्री बनाए गए हैं। देश के नए कानून मंत्री किरेन रिजिजू होंगे। आरके सिंह को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्री बनाया गया है। उनके पास शिपिंग वाटरवेज़ मंत्रालय भी रहेगा। नारायण राणे को लघु मध्य उद्योग मंत्री बनाया गया है।

पंकज चौधरी को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है। अनुप्रिया पटेल को कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। अजय भट्ट को रक्षा एवं पर्यटन विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया है.जबकि अजय कुमार को गृह विभाग में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है। अन्नपूर्णा देवी को शिक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है। ए नारायणसामी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सौंपा गया है। कौशल किशोर को शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

बीएल वर्मा के पास पूर्वोत्तर राज्यों के मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार भी होगा। निशित प्रामाणिक को गृह राज्यमंत्री बनाया गया है। अजय कुमार मिश्रा को भी गृह राज्यमंत्री बनाया गया है। स्वतंत्र प्रभार संभालने वाले मंत्रियों की संख्या अब कम हो गई है। अब केवल दो स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री होंगे।

One thought on “मोदी कैबिनेटः विभागों का हुआ बंटवारा

  1. Wow, incredible weblog layout! How long have you ever been blogging for?
    you make running a blog glance easy. The whole glance of your website is excellent, let alone the
    content material! You can see similar here dobry sklep

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *