मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल

 सोनोवाल-राणे-ज्योतिरादित्य सिंधिया-भूपेंद्र यादव ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ


रणघोष अपडेट. देशभर से

पीएम मोदी के कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। नई टीम में कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है, जबकि 28 को राज्य मंत्री बनाया गया है।  नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस समेत कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हुआ है। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कई नए चेहरों की मंत्रिमंडल में एंट्री हुई है तो कई नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

  • नारायण राणे
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • आरसीपी सिंह
  • अश्विनी वैष्णव
  • पशुपति पारस
  • किरण रिजिजू
  • आरके सिंह
  • हरदीप पुरी
  • मनसुख मंडाविया
  • भूपेंद्र यादव
  • पुरूषोत्तम रूपाला
  • जी. किशन रेड्डी
  • अनुराग ठाकुर

इन्होंने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

  • पंकज चौधरी
  • अनुप्रिया पटेल
  • एसपी सिंह बघेल
  • राजीव चंद्रशेखर
  • शोभा करंदलाजे
  • भानुप्रताप सिंह वर्मा
  • दर्शना जरदोश
  • मीनाक्षी लेखी
  • अन्नपूर्णा देवी
  • ए. नारायण स्वामी
  • कौशल किशोर
  • अजय भट्ट
  • बीएल वर्मा
  • अजय कुमार
  • देवु सिंह चौहान
  • भगवंत खुबा
  • कपिल मोरेश्वर पाटिल
  • प्रतिमा भौमिक
  • डॉ. सुभाष सरकार
  • भागवत किशन राव कराड
  • डॉ. राजकुमार रंजन सिंह
  • डॉ. भारती प्रवीन पवार
  • बिश्वेश्वर टूडु
  • शांतनु ठाकुर
  • डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई
  • जॉन बारला
  • डॉ. एल. मुरूगन
  • निसिथ प्रमाणिक

बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले कुल 12 नेताओं के मंत्री परिषद से इस्तीफों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। इन नेताओं में रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हैं। इसके अलावा श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी शामिल हैं। इसके अलावा वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कनार्टक का राज्यपाल बनाये जाने की घोषणा के बाद त्यागपत्र दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *