मौजूदा भाजपा सरकार न जाने किस मिट्टी की बनी है, कुछ नजर नहीं आ रहा: कप्तान

कांग्रेस सेवादल द्वारा बादशाहपुर विधानसभा के गांव मौलाहेडा में किसान मजदूर संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने शिरकत की। यहां पर उपस्थित मजदूरों को कैप्टेन अजय सिंह यादव द्वारा लेबर कार्ड वितरित किए गए। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि लेबर कार्ड के माध्यम से मजदूरों को काफी फायदे पंहूचते हैं, इसलिए हर मजदूर को अपना यह कार्ड बनवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के हालात बिगडे हुए हैं। देश का हर नागरिक त्राहीत्राही कर रहा है। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार जाने किस मिट्टी की बनी है। जिसे पूरे देश की दुख- तकलीफ नही दिख रही है। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर भाजपा किसानों को डराने की चाहे कितनी कौशिश कर लें वे नाकाम रहेगें। वे भूल गए हैं कि किसान अपने अस्तित्व को बचाने की लडाई लड रहा है। भाजपा सरकार यदि किसानों की जरा सी भी हितेषी होती तो अब तक तीनों काले कानूनों को वापिस ले चुकी होती। यादव ने कहा कि उधर देश 40 जवानों की शहादत पर दुखी था और कुछ लोग खुशियां मना रहे थे कि अब हम जीत जाएगें। बडे ही शर्म की बात है कि सत्ता हांसिल करने के लिए कोई इस हद तक भी गिर सकता है। देश की खुफिया जानकारी किसी पत्रकार को देना क्रिमिनल एक्ट है। भाजपा का तथाकथित पत्रकारों के साथ राष्टविरोधी गठजोड देश की सैन्य कार्रवाईयों से संबंधित गोपनीय जानकारियां लीक कर देश की सैन्य शक्ति को कमजोर करने में लगे हैं। ऐसा राष्टविरोधी गठजोड देश की सैन्य शक्ति पर आक्रमण कर रहा है। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि अरनव गोस्वामी की व्हाट्सएप चैट से साफ पता चलता है कि उनको बालकोट में एयरस्ट्राइक की सूचना 3 दिन पहले ही पता चल गई थी। यह सब 2019 के लोकसभा चुनाव पर असर डालने और प्रचार करने के लिए किया गया था। इसलिए इसकी जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के द्वारा होनी चाहिए। इस मौके पर उनके साथ इंद्र सिंह सैनी, युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉडिनेटर वर्धन यादव, भीम सिंह यादव, जगमोहन यादव, गुडगांव उद्दोग ऐसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव, सेवादल के अध्यक्ष कृष्ण सैनी, सोनु यादव, सुंदर यादव, सुबे यादव, श्रीभगवान यादव, पंडित हरीश, कृष्णा कुमारी, किशन लाल, दीपक, यादव इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *