एच एन-71 गंगायचा जाट टोल प्लाजा पर किसानों के संयुक्त किसान संघर्ष समन्वय समिति के अखिल भारतीय आह्वान पर दूसरे दिन के किसानों के धरना प्रदेर्शन में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी),आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, जय किसान आंदोलन रेवाड़ी यूनिट के साथ,अखिल भारतीय जाट महासभा युवा अध्यक्ष भाई महावीर चैयरमेन रोहड़ाई के किसानों और युवाओं ने भी धरना प्रदर्शन में भाग लिया जाकर मजबूती देते हुए केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विरुद्ध पारित” तीनो काले कृषि कानूनो “को वापिस लिए जाने तक इस संघर्ष को अंतिम लछ्य तक पहुंचाये जाने का दृड़ संकल्प दोहराया। एडवोकेट कॉमरेड राजेन्द्र सिंह ने कहा कि रेवाड़ी जिले का यह तीसरे स्थल का धरना है,जो दर्शाता है कि रेवाड़ी के क्षेत्र के किसानों ,मजदूरों,युवाओ,एवम महिलाओ ने भी रेवाड़ी के इन तीनो क्षेत्रो पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है जो कि अत्यंत ही सराहनीय है। अभय सिंह फिदेडी ने कहा कि आज की किसानों मजदूरों का यह संघर्ष हमारी भावी पीढ़ी की खुशहाली और सुनहरे भविष्य के लिए किया जा रहा है । अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चे के टीकड़ी बॉर्डर पर आंदोलन में बैठे किसानों ने बड़ी संख्या में पहुचकर अपना समर्थन देते हुए तीनो काले कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने ,एम एस पी को विधिक कानून बनाये जाने तक संघर्ष मजबूती से सफल होने तक अनवरत जारी रखा जाएगा। किसानों की एकता के मद्देनजर सरकार किसानों को बार–बार वार्ता के लिए बुलाकर वार्ता कर रही है,अंत मे सरकार को ये तीनो काले कानून वापिस लेकर ,एम एस पी को अमली जामा पहनाना ही पड़ेगा ।धरना प्रदर्शन स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के जिला रेवाड़ी प्रधान समय सिंह,उप प्रधान कुलदीप सिंह बुढपर ,जय किसान आंदोलन से मास्टर धर्म सिंह,धर्मपाल नंबरदार ,अभय सिंह ,पृथ्वी सिंह,तोता राम,सांवल राम,महावीर चैयरमेन,वैद लाला,पंकज,पूर्व सरपंच आजाद समेत अनेक किसानों ने भाग लिया ।
