यूक्रेन पर हमला अब विश्व युद्ध 3 में बदल चुका हैः रूसी टीवी

क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है। रूस के टीवी ने यह घोषणा की है। यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस की नेवी का सबसे बड़ा पोत मोस्कवा डूब गया है। उससे नाराज होकर यह घोषणा की गई है। हालांकि रूस ने कहा कि उसका पोत आग लगने के बाद डूबा है। यूक्रेन ने अपनी नेप्च्यून मिसाइल के जरिए मास्को के ब्लैक सी में मौजूद बेड़े के प्रमुख पोत को नष्ट करने का श्रेय लिया है। जहाज के डूबने के बाद क्रेमलिन नियंत्रित मीडिया पर प्रेजेंटर ओल्गा स्केबेयेवा ने तीसरे विश्व युद्ध की घोषणा का बयान दिया। ओल्गा राष्ट्रपति पुतिन की सबसे नजदीकी खास प्रचारक हैं। पोत के डूबने के बाद यूक्रेनी राजधानी कीव पर रात भर रॉकेटों से हमला हुआ। यह एक साफ संकेत है कि व्लादिमीर पुतिन अपनी बेशकीमती नौसैनिक संपत्ति की बर्बादी का बदला लेना चाहते हैं। बहरहाल, कीव, खार्किव और आगे तमाम जगहों पर हमले जारी हैं।ओल्गा ने टीवी पर कहा कि अब हम निश्चित रूप से नाटो के बुनियादी ढांचे के खिलाफ लड़ रहे हैं। नाटो को पहचानने की जरूरत है। रूस के उस टीवी शो में ‘युद्ध’ शब्द का भी इस्तेमाल किया गया और कहा गया कि कीव को नष्ट कर दिया जाना चाहिए। रूस पहले कह चुका है कि वह यूक्रेन को हथियार दिए जाने के सख्त खिलाफ है। रूस ने कहा कि स्वीडन और फिनलैंड अगर में नाटो में शामिल होते हैं तो उन्हें दुश्मन माना जाएगा। दोनों देश हमले के लिए भी तैयार रहें। रूस ने कहा कि मोस्कवा पोत के बोर्ड पर सवार सभी 500 चालक दल को निकाल लिया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी युद्ध में डूबने वाला यह सबसे बड़ा पोत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *