यूथ कांग्रेस के होने वाले आनलाइन चुनाव को लेकर विधायक चिरंजीव राव ने मोर्चा खोला

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे विधायक चिरंजीव राव ने अपने निवास स्थान माडल टाउन रेवाडी में युवा कांग्रेस के मेम्बरशिप प्रमोशन के तहत युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय मीटिंग ली व प्रेसवार्ता की। यहां पर युवाओं में जोश भरते हुए विधायक चिरंजीव राव ने ज्यादा से ज्यादा मेम्बर बनाने की अपील भी की। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि युवा कांग्रेस कोविड की गाइड लाइन पर अमल  करते हुए इस बार ऑनलाइन ही चुनाव करवा रही है। कोई भी युवा जिसकी आयु 18 से 35 वर्ष की बीच हो और जिस पर किसी प्रकार का कोई क्रिमीनल केस न चल रहा हो वह युवा कांग्रेस का सदस्य बन सकता है। जो युवा साथी चुनाव लडना चाहता है वह 30 जून तक अपना नामांकन विध आईवाईसी  की एप पर जाकर ऑनलाइन नामांकन कर सकता है। यह ऐप प्ले स्टोर पर जाकर अपलोड होगी। इसके अलावा 6 जूलाई से 7 अगस्त तक इसी एप पर मेम्बरशिप होगीं। मेम्बरशिप के लिए आवेदक की एक फोटो, एक आईडी प्रुफ, एक मोबाईल नंबर और 50 रुपए फीस लगेगी। वोट वही डाल सकेगा जिसने मेम्बरशिप ली होगी। मेम्बरशिप लेने के बाद एक मेम्बर ऑनलाइन प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष की 4 वोट डाल सकेगा। इसके अलावा जिस किसी युवा को जानकारी लेनी है वह इसी एप पर जाकर सारी जानकारी ले सकता है।  कोरोना काल में जिस प्रकार से युवा कांग्रेस व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश की जो सेवा की है वह पूरे देश को पता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री एम एल रंगा, हंसराज चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत सिंह तोंगड, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत तोंगड, जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, गजराज चेयरमैन, मुकेश ठाकुर, रेवाडी विधानसभा अध्यक्ष मनीष टिकाणिया, जिला महासचिव संदीप गुर्जर भुढला, जिला महासचिव सोनु कालुवास, जीतु पहलवान, दयाकिशन खोला, आईटी सेल जिला अध्यक्ष कर्मवीर सोनी, किर्ती यादव, सतीश बुडानी, रजनीश बूढपुर, रोहित रामगढ, दीपक डोहकी, पवन पहलवान, ललित अग्रवाल इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *