मंगलवार को यूथ फ़ॉर स्वराज द्वारा पंजाब विश्विद्यालय के यूआईएलएस को खोलने की माँग कर रहे छात्रों के साथ माँग पत्र सौपा गया। प्रदर्शनकर्ता छात्रों द्वारा कहा गया सिर्फ साइंस विषयो के विभागों को खोलना बिल्कुल भी जायज निर्णय नही है। साइंस विभागों की तरह अन्य विभागों की शिक्षा और कक्षा भी महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी के दौरान बंद किये शिक्षण संस्थान अन्य राज्यो और नगरों में खोले जा रहे है, परन्तु पंजाब विश्विद्यालय अपने अडियल रवैये के कारण यहाँ का परिसर अभी भी नही खोल रहा है। विश्विद्यालय परिसर बंद होने के कारण छात्रों को अकादमिक नुकसान के अतिरिक्त अन्य समस्याओं का सामना भी कर पड़ रहा है। यूथ फ़ॉर स्वराज की पंजाब विश्विद्यालय इकाई द्वारा प्रदर्शनकर्ता छात्रों की माँगो का समर्थन किया गया तथा कहा की पंजाब विश्विद्यालय प्रशासन को सभी विभाग तुरँत प्रभाव से खोलने चाहिए। अगर यह माँगे नही मानी जाती है तो यूथ फ़ॉर स्वराज तीव्र विरोध और प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। माँग पत्र पर 500 से अधिक छात्रों ने समर्थन किया। डिपार्टमेंट डाइरेक्टर ने माँगो को आगे रखने का आश्वासन दिया और फ़ाइनल साल वालों को बुलाने पर राज़ी हुए।