यूपी: सीएम योगी हुए कोरोना पॉजिटिव, पहले मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अधिकारी पाए गए थे संक्रमित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें, सीएम कार्यालय के कई अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। योगी ने ये जानकारी अपने ट्वीट पर साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।”उन्होंने आगे लिखा, “प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।”समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने आज ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महेंद्र गिरी से मिले थे। उसके तुरंत बाद गिरी पॉजिटिव पाए गए थे। अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसलिए गिरी को उत्तराखंड ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,021 मामले सामने आये हैं जबकि 3,474 ठीक हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *