योग दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा रेवाड़ी मंडल ने की मीटिंग, सौंपी जिम्मेदारी

रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में आने वाले योग दिवस को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक के मुख्य रूप से जिला सचिव व बैठक मंडल प्रभारी बलजीत यादव उपस्थित रहे। दीपक मंगला ने कहा कि रेवाड़ी जिले में 21 जून को योग दिवस कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बनाया जाएगा। मीटिंग में रेवाड़ी मंडल के महामंत्री– संजय चौहान, दीपक नाहाड़िया, उपाध्यक्ष– कैलाश चंद जांगिड़, प्रेमराज, सचिव– तिलक गौड़, रोशन लाल, मीडिया प्रभारी– एडवोकेट राजेश सैनी, आई टी सेल प्रभारी– दीपक ठाकुर और नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष– अजय अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक कुमार, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जगराम, एस सी मोर्चा के अध्यक्ष निहाल सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनू गुलाटी, कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीण ऐरन, त्रिभुवन भटनागर, नंद लाल धींगड़ा आदि उपस्थित रहे। रेवाड़ी मण्डल की पूर्व प्रभारी श्री मति दीपा भारद्वाज के ससुर जी व रेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष महेश स्वामी जी के बड़े भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *