तीन साल पहले कर्ज में डूबा जेजेपी का युवा नेता आज कई करोड़ों का मालिक
– ईमानदारी से सबकुछ मिला है तो काश यह मूल मंत्र सभी भारतीयों को मिल जाए
रणघोष अपडेट. हरियाणा
हरियाणा सरकार में भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी में कुछ नेता इसलिए सुर्खियां बटोर रहे हैं कि वे बेहद ही कम समय में फर्श से अर्श पर पहुंच गए हैं। ऐसा ही एक युवा नेता जो तीन- चार पहले तक अपने व्यवसाय में करोड़ों रुपए के कर्ज में डूब गया था। लोगों की देनदारी से बचने के लिए भूमिगत हो गया। अचानक यह युवा नेता गुरुग्राम से कई करोड़ों का बिजनेस चला रहा है। यह चमत्कार 10-20 साल की कड़ी मेहनत से नहीं महज दो- तीन सालों के दरम्यान हुआ है। इस नेता का दावा है कि उसके पास 300 करोड़ रुपए काम है। 50 करोड़ की कमाई में थोड़ी कमी बच गई है। वह जल्दी पूरी हो जाएगी। उसके बाद वह पूरी तैयारी के साथ नए सिरे से राजनीति के मैदान में उतरने जा रहा है। इस युवा नेता ने टोल टैक्स के अलावा केंद्र सरकार के बड़े काम लेने का भी दावा किया है। यह नेता वाकई ईमानदारी के रास्ते बहुत ही कम समय में तेजी से आगे बढ़ा है तो इससे बेहतर मैनेजमेंट गुरु कोई नहीं हो सकता। कायदे से ऐसे युवाओं को राज्य व केंद्र सरकार अपनी विकास की योजनाओं में शामिल करना चाहिए। हालांकि इस युवा ने अपने व्यवसाय को बढ़ाने में पार्टी का कोई सहयोग नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई है। धर्म- कर्म में विश्वास करने वाले इस नेता का मानना है कि ऊपरवाला चिंता करता है बस संयम रखे। ऐसे में सवाल उठता है कि इतने कम समय में कमाई की यह लंबी छंलाग ईमानदारी की खुराक से पार हुई है तो अन्य व्यवसायी व सरकार के लिए यह सबक है कि उनकी योजनाएं क्यों फेल हो रही है। कायदे से सरकार व अलग अलग तरह के कर्जों में डूबे छोटे- बड़े व्यवसायियों व संघर्ष करने वालों के लिए यह नेता प्रेरणा स्त्रोत है। इस युवा को चाहिए कि वह तुरंत प्रभाव से सार्वजनिक तौर पर सामने आकर सबसे पहले उन छोटे- बड़े व्यपारियों की मदद करें जो कर्ज में डूबने की वजह से आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।