रणघोष की सीधी सपाट बात

थोक के भाव खड़े उम्मीदवारों ने वोटों का बिखराव कर समीकरण बदल दिए


 18 जिला पार्षदों में 12 ऐसे जिसे 10 हजार से भी कम वोट मिले

कुल मतदान में 25 से 40 प्रतिशत वोट लेने वाला भी विजयी हुआ


रणघोष खास. सुभाष चौधरी


रेवाड़ी जिले के पंचायती राज चुनाव में जिला पार्षद के प्रत्याशियों में 42 ऐसे हैं जिन्हें एक हजार से भी कम वोट मिले। इसमें 20 के आस पास को 500 से भी कम वोट मिले। इनके खड़े रहने से वोटों का बिखराव नजर आया। जिसकी वजह से कुछ मजबूत और जीत के करीब पहुंचे प्रत्याशियों का समीकरण बदल गया। वार्ड एक से  अजित को 140, चंद्रदीप को 635, सुरेंद्र सिंह को 754 व  सुरेश कुमार यादव को 967 वोट मिले। वार्ड तीन में  अशोक कुमार को 801, जयभगवान प्रेम  कुमार 38, महाबीर सिंह 314, रामकिशन 365, रामकिशन राजौरा 100 वोट मिले। वार्ड 4 में आदेश कुमार 381 वोटों से संतोष करना पड़ा। वार्ड 5 से अंतिम कुमारी 530, छोटा 524, मीना कुमारी पत्नी संजीत कुमार 770, मंजूबाला 611,सीमा को 298 वोट मिले। वार्ड 6 से अनिल कुमार पुत्र सतपाल सिंह को 533 मत मिले। वार्ड 8 से

अशोक 433, पवन कुमार 640, प्रभु दयाल 227, राजेश कुमार 236, विक्रम सिंह 862, विराट 194, हिम्मत सिंह ने 803 वोट हासिल किए। वार्ड 10 से मधुबाला 320, लक्ष्मी बाई 717 वोट मिले। वार्ड 11 से महेश कुमार को 112 वोटों से संतोष करना पड़ा। वार्ड 13 से करतार सिंह 91, दयाराम 467, धर्मबीर 664, राजपाल 867, राजेश कुमार 506 वोट मिले। वार्ड 14 से

कृष्ण मोहन 186, दयानंद 505, राजेंद्र प्रसाद 189, सुनील कुमार 241 एवं हरविंद्र सिंह को 994 वोट मिले।वार्ड 15 से रेनू 904 वोट मिले।  वार्ड 17 से वीरेंद्र सिंह 541 वोट मिले।   वार्ड 18 से मनीषा कुमारी शर्मा को 526, दीपिका 72, मानु कुमारी 184 वोट मिले।