राजकीय स्कूल बीकानेर के शिक्षकों ने घर घर जाकर विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड सौंपे

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के प्राचार्य मनोज कुमार स्टाफ सदस्यों के  साथ घर घर जाकर विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड बांट कर प्रेरित रहे हैं। प्राचार्य मनोज कुमार खुद फील्ड में जाकर विद्यार्थियों का अगली कक्षा में दाखिला सुनिश्चित कर  अभिभावकों से रूबरू होकर हर प्रकार की समस्या का समाधान घर घर जाकर कर रहे हैं । प्राचार्य महोदय ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कोविड काल में विद्यार्थियों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने आप को सुरक्षित रख  पढ़ाई का कार्य जारी रखा। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को 15 जून तक 100% नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। प्रवक्ता हर्ष कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा पुस्तकों का भी आदान प्रदान  करवाया जा रहा है ।  बहुत से विद्यार्थियों ने आपस में पुस्तको का आदान प्रदान कर लिया है और लॉकडाउन के चलते घर पर रहकर पढ़ाई का कार्य भी शुरू कर दिया है।

मौलिक मुख्याध्यापक बालकृष्ण यादव  ने बताया कि सभी बच्चों का दाखिला सुनिश्चित कर गांव का कोई भी  ड्रॉपआउट बच्चा है, उसको भी चिन्हित कर हर हाल में  विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में अध्यापक मुकेश कुमार, बलराज सिंह,रविन्द्र कुमार, मंजुलता व प्रिया आदि विशेष सहयोग दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *